वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के मानिक चंद चौराहे पर 13 मई को दोपहर में हुई मार्ग दुर्घटना में घायल की मौत के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। बसडीलिया निवासी फिरोज अहमद ने तहरीर में बताया है कि उनके भाई सिराज अहमद पैदल आ रहे थे। रुधौली की तरफ से आ रहे वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहे थे मगर, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष उमा शंकर तिवारी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। संवाद