बस्ती। क्षेत्र के मालवीय रोड पर 27 अगस्त की रात हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
आदर्श गुप्ता निवासी पिकौरा बक्श अपने पिता रामप्रसाद गुप्ता (45 वर्ष) को मोटरसाइकिल पर बैठाकर घर जा रहे थे। रात करीब 10 बजे वे मालवीय रोड पर आरपी सिंह गली के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाहीपूर्वक टक्कर मार दी। हादसे में आदर्श और उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रामप्रसाद गुप्ता की मौत हो गई। संवाद