बस्ती। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया है। कप्तानगंज के मंझरिया निवासी रामसुरेश का आरोप है कि विपक्षियों ने कूटरचना व धोखाधड़ी करके उन्हें ऋण पर ट्रैक्टर खरीदवाया। अनिल पांडेय ने एजेंसी के कर्मचारी अजीत वर्मा व फाइनेंस के कर्मचारी योगेश तिवारी की मिलीभगत से रुपये हड़प लिया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद