सोनहा। स्थानीय पुलिस ने छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने के मामले में केस दर्ज किया है। सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का आरोप है कि रहीम पिछले 10 माह से उससे फोन पर बातचीत करता था। 10 जुलाई रात 8 बजे उसने उसे बातों में फंसाकर मिलने के लिए बुलाया व अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया केस दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। संवाद