फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुकान पर हुई मारपीट में केस दर्ज

Fri, 15 Aug 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनहा। दुकान में हुई मारपीट मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। रुधौली थाना क्षेत्र के डड़वा भइया गांव के रमेश कुमार मौर्या का आरोप है कि आठ अगस्त को शाम 4:30 बजे सोनहा थाना क्षेत्र के बरडाड़ नानकार चौराहे पर आराध्या बुक डिपो पर उनका पुत्र रवि मौर्या खरीदी हुई कॉपी वापस करने गया था, जिसका पन्ना फटा था। आरोप है कि इसी बात पर नाराज होकर दुकानदार सर्वजीत चौधरी निवासी सफीपुर उर्फ नौआगांव थाना सोनहा ने मारापीटा। वह जमीन पर गिर पड़ा। लात-घुसे से मारने से वह बेहोश हो गया। कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया। निजी अस्पताल रुधौली में इलाज कराया गया। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर ने बताया पीड़ित के पिता के शिकायती पत्र पर केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें