बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने राष्ट्रीय बजरंग दल के मनमोहन त्रिपाठी की तहरीर पर धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। तहरीर में बताया गया कि 23 सितंबर को आरोपी ने उनके फेसबुक आईडी पर अपशब्द लिखे और धर्म विशेष का जिक्र करते हुए मैसेंजर पर धमकी भरा संदेश भेजा। बाद में आरोपी ने संदेश डिलीट कर दिया, लेकिन अब भी धमकी जारी है। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी इमरान खान निवासी तेलियाडीह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद