फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सोशल मीडिया पर जातिगत टिप्पणी करने पर केस

Tue, 29 Apr 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने जाति विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में केस दर्ज किया है। इस संबंध में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पांडेय ने तहरीर दी। बताया कि फेसबुक पर एक संगठन से जुड़े व्यक्ति के नाम से एक कमेंट पोस्ट की गई है। उस प्रोफाइल के बारे में पता चला कि इसका संचालक कप्तानगंज क्षेत्र के पतिला निवासी रामू है। इसने लिखा कि ब्राह्मण देश के अंदर का सबसे बड़ा आतंकवाद है। एसएचओ राणा डीपी सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें