फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान दंपती पर गबन व मारपीट का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधान दंपती पर गबन व मारपीट का केस दर्ज
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर रुधौली पुलिस ने की कार्रवाई
रुधौली(बस्ती)। स्थानीय पुलिस ने एसीजेएम प्रथम न्यायालय के आदेश पर बुधवार को पड़री ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान व उनके पति पर सरकारी धन के गबन व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पड़री निवासी अखंड प्रताप सिंह ने वर्ष 2019 में आईजीआरएस के माध्यम से ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की जांच की मांग की थी। जिला उद्यान अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने शिकायतों की जांच कर ग्राम प्रधान कुसुम त्रिपाठी व सचिव सीमा सिंह भारद्वाज को चक मार्ग, पशु शेड समेत अन्य विकास कार्यों को बिना कराए लाखों रुपये के गबन करने का दोषी करार देते हुए जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई न होते देख गांव की कुसुम देवी ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर रुधौली पुलिस ने पूर्व प्रधान कुसुम त्रिपाठी व उनके पति अरुण त्रिपाठी पर सरकारी धन का गबन, अभिलेख में हेरफेर, एससीएसटी एक्ट समेत मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसएचओ रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि मामले की तफतीश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें