फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चेयरमैन पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में दो लोगों पर केस

Wed, 12 Nov 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली (बस्ती)। रुधौली नगर पंचायत चेयरमैन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में दो लोगों के विरुद्ध पुलिस ने एसपी अभिनंदन के आदेश पर केस दर्ज किया है। शिकायती पत्र में अध्यक्ष ने बताया कि ब्योतहरा निवासी नंदलाल ने उल्टा-सीधा वीडियो बनाकर और रुधौली नगर पंचायत के आंबेडकर नगर वार्ड निवासी राजकुमार व राजू चौधरी ने खबरों की कटिंग लगाकर सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है। अध्यक्ष ने कहा कि हाल ही में अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान ने कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया गया था। उस वीडियो को सोशल मीडिया से प्राप्त कर नंदलाल ने उस पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की है। रुधौली प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें