कलवारी। थाना क्षेत्र के बभनियांव बुजुर्ग गांव में हुई मारपीट में पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। तहरीर में रजनी शर्मा निवासी बभनियांव बुजुर्ग ने लिखा है कि रविवार की रात 8:30 बजे उनके पति रामपाल शर्मा बगल में दूसरे के घर से पानी लेने गए थे। इसी बीच उनके पटीदार राम पुनीत शर्मा, राम अनुग्रह शर्मा तथा इंद्रावती शर्मा एक राय होकर उसको गाली देते हुए पटक कर लात-घूसे मारने लगे। इंद्रावती नी मूसल से उसके सिर पर मार दिया। वह लहूलुहान हो गई। शोर सुनकर उनके पति आए और बीच-बचाव किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद