सल्टौआ। सिसवा बुजुर्ग गांव निवासी राम मूर्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि रविवार की शाम करीब 6:30 बजे जमीन के विवाद में गांव के अभिषेक तिवारी, आकाश तिवारी व रितेश तिवारी ने मिलकर भानपुर बाजार में लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तीनों पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
वहीं दूसरे पक्ष के रितेश तिवारी ने आरोप लगाया कि शाम करीब 7 बजे सोनहा बाजार से लौटते समय गांव के भवानी शंकर, राममूर्ति, अनिल दूबे व विजय नाथ ने बैडवा पुलिया के पास बाइक रोककर लाठी-डंडे, हाथ-पैर से जमकर मारापीटा। राहगीरों ने उसे बचाया। आरोप लगाया कि प्रार्थनापत्र देने के बाद भी पुलिस ने उनके साथ भेदभाव किया। पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए प्रार्थी परकेस दर्ज कर लिया। संवाद