वाल्टरगंज। उपजिलाधिकारी के आदेश पर सदर तहसील क्षेत्र के गनेशपुर गांव में धारा 24 के तहत कराए गए सीमांकन के बाद लगाए गए पत्थर को उखाड़ने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि पीड़ित रियाजुल हसन की तहरीर पर मोहम्मद आकिल पिंडारी, जावेद पिंडारी और नूर मोहम्मद निवासी चौरवा गनेशपुर के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।