सोनहा। पुलिस ने घर पर अकेली महिला के साथ छेड़खानी व धमकाने के मामले में केस दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि तीन मई की रात में वह गांव में एक शादी से लौटकर गर्मी के कारण दरवाजा खोलकर बच्चों संग सो रही थी। रात में मुलायम, मजीद व अकबर आकर उसके संग आकर सो गए व उसके साथ छेड़खानी करने लगे व दबाव बनाने लगे। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद