सोनहा/भानपुर। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थाना क्षेत्र के पक्का कुआं पड़ाव पर सड़क पार कर रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के कोठिली निवासी 65 वर्षीय जैतुन्निशा पत्नी स्व. अब्दुल हकीम रविवार सुबह 11:30 बजे घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। तभी पीछे से बाइक सवार ने ठोकर मार दी और भाग गया। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी भानपुर पहुंचाया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया रास्ते में ले जाते समय उनकी मौत हो गई। सोनहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद ने बताया मृतका के देवर इंसान अली की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।