फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मार्ग दुर्घटनाओं में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 18 May 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। नगर पुलिस ने दो अलग अलग मामले में वाहन दुर्घटना में मौत व घायल होने के मामले में पीडितों की तहरीर पर वाहन चालकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। कलवारी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा चीगन निवासी भोले पुत्र बनारसी ने नगर पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि 15 मई को अपने परिवार के साथ आटो से बहराइच से वापस अपने घर आ रहा था। अभी आटो नगर थाना क्षेत्र के बस्ती कलवारी मार्ग पर स्थित टेमा चौराहे पर पहुंची ही थी कि तभी तेज रफ्तार आ रहे दूसरेआटो के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए आटो में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में जिस आटो में परिवार के साथ थे वह पलट गई। दुर्घटना में बड़े भाई रामू व मां दुखना गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी क्रम में नगर थाना क्षेत्र के घुईसापुर निवासी मोनू ने नगर पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि 16 मई को उसके चाचा चंदू नगर बाजार से काम निपटा कर वापस घर जा रहे थे। अभी वह गांव के बाहर सड़क के पार जा रहे थे कि बस्ती से कलवारी के तरफ जा रहे तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी नगर जनार्दन प्रसाद ने बताया कि मृतक के भतीजे मोनू के तहरीर पर मोटरसाइकिल चालक रामू निवासी गोसाईजोत थाना नगर के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना करने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें