फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दूसरे को खड़ा करके जमीन बैनामा कराने में चार पर केस

Sun, 13 Jul 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। थानाक्षेत्र के खड़ौआ जाट निवासी झिनकाली उर्फ झिनकानी देवी की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे को खड़ा करके उसकी जमीन बैनामा कराने के मामले में दो महिलाओं समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि उसके और उसके लड़के प्रमात्मा प्रसाद के नाम दर्ज जमीन षडयन्त्र करके किसी अन्य को खड़ा करके सुशीला देवी पत्नी राम धीरज, रजत चौधरी निवासी सराय थाना नगर ने सुशील कुमार वर्मा निवासी भोपालपुर थाना कप्तानगंज और एक अज्ञात महिला की मिलीभगत से यह गोलमाल किया। झिनकाली उर्फ झिनकानी का आरोप है कि दूसरे की जमीन बैनामा कराने का एक गिरोह है, जो इस तरह का काम करता है। एसएचओ चंदन कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें