पैकोलिया। बड़ेरिया कुंवर गांव निवासी मां-बेटी को मारने पीटने के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर बृहस्पतिवार को केस दर्ज किया है। बड़ेरिया कुंवर गांव निवासी विजय प्रकाश की पत्नी शोभा देवी ने तहरीर में आरोप लगाया है कि मंगलवार की शाम उसके गेंहू के खेत से राम किशोर सरसों का बोझ लेकर जा रहे थे। मना करने पर राम किशोर उनकी पत्नी गीता, बेटी खुशी और पुत्र गोलू ने पिटाई की। बेटी दीपा बचाने आई तो उसकी भी पिटाई की। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज कर मां-बेटी को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी गौर भेजा गया है। संवाद