फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नाली के विवाद में हुई मारपीट में आठ पर केस

Sun, 24 Aug 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने तीन मई को डुहवा पांडेय गांव में नाली बनाने के विवाद में हुई मारपीट में न्यायालय के आदेश पर चार नामजद समेत आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहां के राजेश कुमार पांडेय ने न्यायालय में अर्जी दी थी कि तीन मई को शाम उनके पड़ोसी उमा शंकर मिश्रा आदि उसकी जमीन में अवैध रुप से नाली का निर्माण कर रहे थे। मना करने पर मारने-पीटने लगे। उसके भाई सत्यनरायन पांडेय व शिवनरायण पांडेय बचाने आए तो उमाशंकर मिश्र ने सरिये से सत्य नरायण के सिर पर मार दिया। उसके भाई बेहोश हो गए। घर में घुसकर सियाराम की पुत्री नेहा पांडेय को भी मारापीटा। पुलिस ने उमाशंकर मिश्र, सुनील, राकेश, मनोज के साथ तीन से चार लोग नाम व पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें