बस्ती। हर्रैया पुलिस ने क्षेत्र के खम्हरिया गंगाराम मोड़ पर 27 फरवरी को 50 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मारने वाले बाइक चालक पर केस दर्ज किया है। इस संबंध में परसौड़ा निवासी अंबिका प्रसाद विश्वकर्मा ने तहरीर दी। जिसमें बताया कि उसके बड़े भाई राम अक्षयवर विश्वकर्मा हरैया बाजार से घर वापस आ रहे थे। बाइक चालक ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे उनका दाहिना पैर टूट गया। पुलिस छानबीन कर रही है। संवाद