फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
विज्ञापन

- कलवारी थाने के पाऊं में हुई थी गिदही खुर्द की नीलम की शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
कलवारी। पुलिस ने ग्राम गिदही खुर्द थाना पुरानी बस्ती निवासी देवनारायण की तहरीर पांच लोगों के खिलाफ मारपीट व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दिए गए तहरीर में देवनारायण ने लिखा है कि अपनी बेटी नीलम उर्फ निक्कू की शादी पांच साल पहले पाऊं थाना कलवारी निवासी भगवान के साथ की थी। शादी के समय अपनी क्षमता के अनुसार दान दहेज व जेवर लगभग आठ लाख रुपये का दिया था।
पहले सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। दोनों से एक लड़की उर्मिला पैदा हुई जिसकी उम्र इस समय चार साल है। शादी के दो वर्ष बाद से ही भगवान के व्यवहार में बदलाव आना शुरू हो गया। वह नीलम से दहेज में बाइक मांगने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर भगवान व उसके परिवार के लोग मानसिक प्रताड़ना देने लगे। जिसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई। पंचायत के सामने तो मान जाते थे लेकिन फिर से वही रवैया अपनाने लगते थे। 15 दिसंबर 2021 को भगवान ,उसकी मां ,उसके बड़े भाई राम, छोटे भाई कृष्णा व बड़े भाई की पत्नी ने दहेज की मांग करते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

वह कई बार बेटी को विदा कराने के लिए पांउ जाकर प्रयास किए किन्तु बिना बाइक लिए बेटी को विदा कराने पर राजी नहीं हुए। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच उपनिरीक्षक राहुल गुप्ता को दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें