फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोर्ट के आदेश पर सोनहा पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
इसी थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन था। इसी जमीन में वह टीन व छप्पर डालकर निवास करती हैं। तारीख 23 नंबवर 2021 पड़ी थी, लेकिन 26 अक्तूबर 2021 की रात करीब आठ बजे एक राय होकर विपक्षी जमीन पर पहुंचे।
विज्ञापन

आरोप है कि चंद्रशेखर, आकाश पांडेय, मो. वजीम, मो. वसीम, मो. नसीम, सुड्डू, नईम शाह, राजू, शिवम पांडेय, जमीरुद्दीन, रफीक, कलाम और शाह आलम ने उनका टीन व छप्पर उखाड़कर फेंक दिया। मना करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी चंद्रशेखर व आकाश ने उनके साथ अश्लील हरकत की। भीड़ एकत्र हो जाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए विवादित जमीन पर कब्जा कर लिया। प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें