फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के तीन मामलों में 12 लोगों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के तीन मामलों में 12 लोगों पर मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। तीन थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट में पुलिस ने 12 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। सभी मामलों में विवेचना की जा रही है।
जमीन पैमाइश के विवाद में थाना क्षेत्र के कुरहा पट्टी गांव में दो पक्षों में मारपीट हुई। राम लगन निवासी कुरहापट्टी दरियाव ने तहरीर देकर पवन कुमार, मनोज कुमार व बिंदु देवी पर पैमाइश के विवाद में मारपीट करने का आरोप लगाया है। कहा है कि पिटाई से उसकी लड़की बेहोश हो गई। दूसरे पक्ष के पवन कुमार ने गांव के ही राम लगन, प्रभावती, खुशबू व सुमन पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर लिया है। लालगंज थाने के महसों व सूसीपार पुलिया पर खड़े होने के विवाद में हुई मारपीट में दिनेश निवासी महसों पश्चिम टोला ने तहरीर दी है। पुलिस ने रामकेश निषाद, बालकेशव महेंद्र निषाद निवासी महसों पश्चिम टोला के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली थाने के कांशीराम आवास में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई, जिसमें अंकिता देवी पत्नी मुकेश श्रीवास्तव ने तहरीर दी है। पुलिस ने पिंटू व अक्षु के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें