करणी सेना के जिलाध्यक्ष ने कोतवाली में दी थी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप पुलिस ने राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह उर्फ रोलू की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कुलदीप उर्फ चिन्टू ने देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट की है। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। कोतवाल रामपाल यादव ने बताया कि कुलदीप उर्फ चिन्टू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।