फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आत्महत्या के लिए उकसाने पर पत्नी व उसके प्रेमी पर केस

Mon, 29 Jul 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पति के मोबाइल पर पत्नी व उसका प्रेमी भेजता था अश्लील वीडियो व फोटो
विज्ञापन

- 20 जुलाई को पैकोलिया क्षेत्र के सुमही स्थित रेलवे ट्रैक पर मिली थी नंदलाल की लाश
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया। 20 जुलाई को सुमही स्थित रेलवे ट्रैक पर सांवडीह निवासी नंदलाल की लाश मिली थी। उसके बड़े भाई राम उजागिर की तहरीर पर पुलिस ने उसकी पत्नी व प्रेमी पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि पत्नी प्रेमी के साथ मिलकर अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर पति के मोबाइल पर भेजते थे। इससे तंग आकर पति ने खुदकुशी कर ली।
गौर थाना क्षेत्र के सांवडीह निवासी राम उजागिर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके छोटे भाई नंद लाल की शादी 2020 में छावनी क्षेत्र के धिरौली बाबू गांव के निरंजन यादव की पुत्री रेखा से हुई थी। कुछ दिन पहले रेखा मायके के पटीदारी में शादी में शामिल होने के बहाने घर का सारा जेवरात और पति का चेन-अंगूठी लेकर चली गई। मायके पहुंचने के बाद छावनी क्षेत्र के बटौली गांव निवासी लल्लू यादव के साथ मिलकर अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उनके भाई नंदलाल के मोबाइल पर भेजती रहती थीं।
विज्ञापन

बार-बार मोबाइल पर अपनी पत्नी का किसी और के साथ अश्लील वीडियो व फोटो देखकर नंदलाल तनाव में चला गया। 20 जुलाई को वह रात 10 बजे सुमही रेलवे केबिन के पश्चिम ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। इससे पूर्व उसने पत्नी से बात की थी। उसकी मौत के बाद जब परिजनों ने उसका फोन देखा तो सारा मामला समझ में आया।
विज्ञापन

राम उजागिर ने बताया कि नंदलाल को आत्महत्या के लिए उकसाने की जिम्मेदार उसकी पत्नी रेखा व प्रेमी लल्लू यादव हैं। थानाध्यक्ष रामफल चौरसिया ने बताया कि नंदलाल के बड़े भाई की तहरीर पर रेखा व लल्लू पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें