बस्ती। गाड़ी आगे-पीछे करने के विवाद में मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गाऊखोर निवासी विशाल चौधरी ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को शाम करीब 4:30 बजे गड़गोड़िया मोहल्ले में गाड़ी आगे-पीछे करने की बात पर दो-तीन लोगों ने मारापीटा। अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। संवाद