बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने पांडेय बाजार से रविवार को दिन में डीसीएम की केबनि से 1.80 लाख रुपये उड़ाने के मामले में अज्ञात चोरों पर केस दर्ज किया है। इस संबंध में कप्तागनंज थानांतर्गत रतास उर्फ कप्तानगंज निवासी मुन्नू पुत्र यार मोहम्मद ने तहरीर दी। जिसमें बताया कि वह अपनी डीसीएम पर कप्तानगंज व महराजगंज कस्बे के व्यापारियों का सामान लेकर जाने के लिए आए थे। दोपहर करीब पौने एक बजे श्याम इंटरप्राइजेज पांडेय बाजार एक्सिस बैंक के सामने गाड़ी खड़ी की। उतरकर दुकान में जाते ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने गाड़ी के केबिन का दरवाजा खोलकर रुपये वाला झोला निकला ले गया। पुलिस बाजार के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर लगे सीसी कैमरे की मदद से छानबीन में जुट गई है। संवाद
-