फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बैंक के मैनेजर समेत दो पर एक लाख हड़पने का केस

Wed, 21 Feb 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक लोन की रकम जमा करने के बजाय अपने खाते में मंगाकर हड़पे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती।
कोतवाली थानाक्षेत्र के बड़ेवन स्थित इंडसइंड बैंक के शाखा मैनजर व एक कर्मचारी के खिलाफ मुंडेरवा पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पर दो ग्राहकों के करीब एक लाख रुपये अपने खाते में मंगाकर हड़पने का आरोप है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
मामले के अनुसार, मुंडेरवा थानांतर्गत किठुरी निवासी राहुल जायसवाल पुत्र दिनेश जायसवाल कारोबार करते हैं। काम के लिए उन्होंने अप्रैल 2023 में इंडसइंड की बड़ेवन शाखा से एक लाख रुपये लोन लिए। वह हर महीने समय से लोन की किस्त चुका रहे थे। इसी बीच बैंक का एक कर्मचारी निगम साहनी निवासी ग्राम कुसम्हा रगरगंज, जनपद कुशीनगर उनसे मिला। उसने कहा कि पुराने लोन की रकम चुका देंगे तो बड़ी रकम मिल सकती है। ज्यादा लोन की जरूरत महसूस होने पर राहुल ने निगम से अपने बकाया बैंक लोन के बारे में पूछा और रकम जमा करने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने 68872 रुपये निगम के ही खाते में भेज दिए।
विज्ञापन

दूसरी तरफ जगदीशपुर के एक कारोबारी इकबाल पुत्र इसरार अली ने भी अप्रैल 2023 में बैंक से 90 हजार रुपए लोन लिए थे। उन्होंने भी बैंक लोन समय से पहले चुकाने के लिए 34 हजार रुपए निगम के खाते में भेज दिए थे। आरोप है कि निगम ने दोनों की रकम बैंक में जमा नहीं की और अपने पास ही रख लिए। करीब एक महीने पहले दोनों को पता चला कि बैंक में रुपये जमा ही नहीं किए गए हैं। इस पर उन्होंने शाखा प्रबंधक विपिन यादव निवासी जनपद सुल्तानपुर से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि रुपए खाते में जमा हो जाएंगे। यह भरोसा देते-देते करीब एक माह हो गए। एक दिन मैनेजर विपिन यादव ने दोनों से कहा दिया कि तुम लोगों ने पैसे खाते में भेजे हैं। तुम जानो। वह इसमें कुछ नहीं कर सकते। तब राहुल और इकबाल ने मुंडेरवा थाने में मैनेजर विपिन यादव और कर्मचारी निगम साहनी के खिलाफ धन हड़पने का केस दर्ज करा दिया। मुंडेरवा थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर मैनेजर व कर्मी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

दो दिन पहले भी दर्ज हुआ है निगम पर केस
इंडसइंड बैंक के कर्मी साहनी निगम पर दो दिन पहले (18 फरवरी) भी कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर केस दर्ज किया है। यह रिपोर्ट मुंडेरवा थाना क्षेत्र के लोहदर गांव निवासी गोविंद की तहरीर पर दर्ज हुआ। गोविंद ने भी बैंक से ऋण लिया था और ऋण अदा करने के लिए निगम के खाते में रुपये भेजे थे। आरोप है कि निगम ने ऋण के रुपये बैंक में न जमा कर हड़प लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें