बस्ती। कोतवाली पुलिस ने एचडीएफसी बस्ती शाखा में धोखाधड़ी के मामले में बैंक कर्मी समेत दो पर केस दर्ज किया है। दुबौलिया क्षेत्र के डूडी कैथोलिया निवासी रमाकांत पांडेय ने तहरीर देकर बताया कि उनके सेलरी एकाउंट से 25 हजार 673 रुपये का फर्जी कार्ड से शाॅपिंग कर ली गई। बैंक को सूचना देने के बाद कटे हुए रुपये को खाते में वापस कर होल्ड कर दिया गया। पुनः बैंक से रुपये का भुगतान अन्य खाते में कर दिया गया। संजय श्रीवास्तव पता अज्ञात व बैंक अधिकारी/कर्मचारी नाम-पता अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। संवाद