फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बोलेरो चालक को कुचलने में ट्रेलर चालक पर केस

Tue, 16 Apr 2024 04:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। छावनी क्षेत्र के एक ढाबे के पास ट्रेलर की चपेट में आकर अलीगढ़ के युवक की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रेलर चालक पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में अलीगढ़ जिले के अकराबाद थाना क्षेत्र के कौड़ियागंज निवासी बहावद्दीन ने तहरीर देकर बताया कि रविवार को वह परिजन के साथ किराये की बोलेरो गाड़ी लेकर तमकुहीराज जनपद कुशीनगर जा रहे थे। बोलेरो चालक पुष्पेंद्र कुमार निवासी कौड़ियागंज थाना अकराबाद जिला अलीगढ गाड़ी चला रहा था। सुबह करीब सात एक ढाबे के पास रुक कर चालक पुष्पेंद्र कहीं चला गया। वापस सड़क किनारे से आते समय तेज गति से लापरहवाही पूर्वक चलाते हुए ट्रेलर का चालक पीछे से आकर पुष्पेंद्र को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें