विक्रमजोत। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के रिधौरा गांव में रविवार को कुछ लोगो ने घर पर बैठे एक व्यक्ति को जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। बचाने दौड़ी उसकी मां को भी मारपीट कर भाग निकले। रिधौरा गांव निवासी मनोज कुमार ने तहरीर देकर बताया कि रविवार को अपने दरवाजे पर बैठे थे। शाम 6 बजे तीन हमलावरों ने घर पर पहुंचकर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला किया। जब तक पास-पड़ोस के लोग जुटते हमलावर अंधेरे का लाभ उठा कर भाग निकले। घघौवा चौकी प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि कंचनपुर निवासी नीलू यादव, अरुण यादव निवासी महावीरन नवाबगंज गोंडा और बचन मिस्त्री के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद