पैकोलिया। थाना क्षेत्र के मुसहा बरहपेड़ा चौराहे की किराना दुकान से लड़की की शादी में उधार सामान और एक लाख रुपये नकद लेकर हड़प लेने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी पर केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, मुसहा बरहपेड़ा गांव निवासी आज्ञाराम ने तहरीर देकर बताया है कि मुसहा चौराहे पर उसकी किराना की दुकान है। दुकान से पोतनहरी गांव निवासी रामनवल कुछ वर्ष पहले बेटी की शादी के लिए उधार के तौर पर करीब तीन लाख रुपये का किराने का सामान और एक लाख रुपये नकद लिया था। कुछ समय व्यतीत होके बाद जब बकाया मांगने लगा तो बड़े भाई के खाते में किसी तरह से डेढ़ लाख रुपये भेजा। लेनदेन का हिसाब दुकान की डायरी में लिखा है। शेष बकाया धनराशि मांगने पर टालमटोल करने लगे। अब मांगने पर अपशब्द व जान से मारने की धमकी देते हैं। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि आरोपी पर अमानत में खयानत और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद