फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मारपीट के दो मामलों में छह पर केस

Sat, 13 Jan 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली व पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र में मारपीट के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह आरोपियों पर केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के परसा टूड़ी निवासी मोहनलाल ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार शाम सात बजे डाॅ. कल्पना गली में सब्जी दुकान पर उसके पिता और पत्नी को आरोपियों ने मारापीटा।
विज्ञापन

पुलिस ने दिलीप कुमार और उसकी पत्नी कांति को नामजद किया है। उधर, पुरानी बस्ती थाने में मकबूलगंज निवासी दीपक कुमार चौधरी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि लालगंज थाने के कुम्हिया निवासी हरिराम के साले का लड़का, मुंडेरवा थाने के खजौला निवासी जीतू और दो अन्य लोगों ने बुधवार को देर शाम उसकी दुकान पर आकर मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें