हर्रैया। कानफोडू डीजे बजाने को लेकर हर्रैया पुलिस ने बुधवार देरशाम छी डीजे संचालकों पर कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि ध्वनि विस्तारक यंत्रो (लाउडस्पीकर/डी0जे0) के नियम 2000 यथा संशोधित के नियम का उल्लघन करने पर डीजे संचालक मां डीजे राम जी कसौधन डीजे एण्ड साउण्ड, अखिलेश डीजे थाना खास, रोहन डीजे मूर्ति गल्ला मण्डी, मां वैष्णो डीजे राजघाट, जयमाता डीजे एवं साउण्ड और दुर्गा प्रतिमा पावर हाउस हर्रैया के पास लगे डीजे संचालक पर केस दर्ज किया गया है। संवाद