बहादुरपुर। कलवारी क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती को भगाने के आरोप के युवक सहित उसके सात परिजनों पर पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया है। तहरीर में युवती के भाई ने लिखा है उसकी बहन से गांव का जैद उसके घर न रहने पर बातचीत करता था। इसकी जानकारी होने पर उसने अपनी बहन व युवक को समझाया था। बृहस्पतिवार को बहन महुआ डाबर मजार पर जाने की बात कह कर घर से निकली, लेेकिन लौट कर नहीं आई। थानाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक रनंजय सिंह को सौंपी गई है। संवाद