पैकोलिया। संथुआ शिवगढ़ में करीब तीन माह पहले एक महिला को घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार महिलाओं पर केस दर्ज किया है।
मोहम्मद रफीक की पत्नी परवीन ने एसीजेएम द्वितीय के कोर्ट में वाद दायर कर बताया कि उसने अपने घर के सामने शौचालय के लिए गड्ढा खुदवाया है। 17 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे गांव के मकसूद की पत्नी सहाबुन्निशा, उनकी पुत्रियां अफसाना बानो व साहिबा, इरफान की पत्नी नाजिया खातून एक राय होकर अपशब्द कहते हुए लाठी-डंडे और सब्वल लेकर उसके ऊपर जान से मार डालने की नियत से हमला कर दिया।
वह किसी तरह भागकर घर में घुसी तो उक्त महिलाएं घर में घुसकर सिर पर वार किया। इससे वह बेहोश हो गई। एंबुलेंस से सीएचसी गौर भेजवाया गया। जहां से डाॅक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। पुलिस ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद