फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किशोरों से मारपीट में चार लोगों पर केस

Thu, 16 May 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। कनिकापुर गांव के दो किशोरों की बाइक से आए हमलावरों ने पिटाई कर दी। पिता ने बताया कि उनके दो बेटे गांव के पूरब नहर के पास गए थे। दो बाइक पर आए चार लोग उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कनिकापुर गांव के हरेंद्र सिंह ने गौर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके बेटे अमन (17) व अतुल (16) गांव के पूरब नहर पर गए थे। लौटते समय दो बाइक से चार लोग आए और दोनों को गाली देते हुए मारने-पीटने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होते देख हमलावर भाग गए। अतुल को गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अमन को गौर सीएचसी से दवा कराकर घर भेज दिया गया है। हरेंद्र ने पुलिस को बताया कि दोनों हमलावरों को पहचान कर ली है जिसमें कनिकापुर गांव के रोहित कुमार व नीरज कुमार शामिल रहे। जबकि दो अन्य लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मारपीट के मामले में गांव के रोहित कुमार, नीरज कुमार व दो अज्ञात पर केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक गौर रामकुमार राजभर ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें