बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत चार पर केस दर्ज किया है। इसी थाने के धरमपुर पंडित पुरवा निवासी सरिता शुक्ला का आरोप है कि ससुराल में दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया गया। रविवार को मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने पति सूरज शुक्ला, देवर चंदन, सास सुमन व ननद कुसुम पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद