बस्ती। रुधौली के नगहरा पेट्रोल पंप पर शनिवार रात पेट्रोल न मिलने पर संतकबीरनगर के पुरैना मंसूर गांव के चार अज्ञात लोगों ने जमकर हंगामा किया। पेट्रोल पंप के कर्मचारी पैकोलिया थाना क्षेत्र के बड़ेरिया निवासी अवधेश कुमार पटेल ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात 10 बजे पंप बंद होने के बाद पुरैना मंसूर जनपद संतकबीरनग के चार लोग पंप पर पहुंचे। पेट्रोल मांगने पर जब बताया गया कि पंप बंद हो चुका है तो उसे और पंप मालिक को अपशब्द कहते हुए धमकी देने लगे। संवाद