सोनहा। दुबौली से घर लौट रहे बाइक सवार की दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज किया है।
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के टड़वा निवासी शीला के मुताबिक उनके पति राकेश बुधवार की रात कार्यवश दुबौली आए थे। जहां से घर लौटते समय रात आठ बजे दुबौली से कुछ दूरी पर विपरीत दिशा से लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार से आ रहे बुलेट सवार ने टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बेवां सीएचसी पर ले जाया गया, जहां हालात गंभीर देख उसी रात ओपेक चिकित्सालय कैली भेज दिया गया। कैली में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। संवाद