बस्ती। कोतवाली पुलिस ने पशु पालन विभाग में ड्राइवर की नौकरी का झांसा देकर 2.10 लाख रुपये हड़पने और रुपये मांगने पर धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस निवासी राधेश्याम ने तहरीर दी। बताया कि 15 जुलाई को कटरा पानी टंकी के पास जिला अस्पताल का आउट सोर्सिंग के रूप में तैनात डॉ केएम गुप्ता मिला। उसने उसके लड़के मुकेश की संविदा पर नौकरी लगवा देने की बात कही। रुपये लेने के बाद दो-तीन महीने इंतजार करने को कहा। नौकरी न लगने पर राधेश्याम पैसे की मांग करने लगा तो आनाकानी करने लगा। 01 फरवरी 2024 को 10 हजार रुपये यूपीआई ट्रांजेक्शन से भेजा। शेष दो लाख दस हजार रुपये देने से कतराने लगा और फोन पर उल्टा सीधा कहने लगा। संवाद