फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: यात्री की मौत के मामले मेंं बस चालक पर केस

Sat, 24 Aug 2024 03:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बृहस्पतिवार को लखनऊ-गोरखपुर लेन में पटखापुर चौराहे पर उतरते समय बस से गिरकर यात्री की मौत के मामले में बस चालक पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

परशुरामपुर क्षेत्र के तिरुखा की रहने वाली किरन देवी ने तहरीर देकर बताया कि उनके पति रामसेवक (52) 22 अगस्त को लखनऊ से रोडवेज बस से घर लौट रहे थे। छावनी की तरफ आते वक्त पटखापुर फ्लाईओवर के पास उन्होंने चालक से उतरने के लिए बस रोकने को कहा। आरोप है कि चालक ने बस धीमा किया, लेकिन जैसे ही वह उतरने लगे, तभी लापरवाही पूर्वक बस को तेजी से आगे बढ़ा दिया। इससे बस का दरवाजा खुल गया और पति बाहर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी विक्रमजोत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें