फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: धमौरा के कोटेदार पर अनाज, चीनी कालाबाजारी का केस

Tue, 02 Jan 2024 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। साऊंघाट ब्लाॅक की ग्राम पंचायत धमौरा के कोटेदार पर भारी मात्रा में चावल, चीनी और गेहूं के गबन का आरोप लगा है। जांच में मामला सामने आने के बाद पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार ने पुरानी बस्ती थाने में तहरीर देकर कोटेदार मेहीलाल पर 92.26 क्विंटल गेहूं, 127 क्विंटल चावल तथा दो क्विंटल चीनी का वितरण कार्ड धारकों को न करके कालाबाजारी करने के आरोप में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार सांऊघाट, पूर्ति निरीक्षक सांऊघाट एवं पूर्ति निरीक्षक बनकटी की संयुक्त टीम ने 21 दिसंबर को मेहीलाल के दुकान/गोदाम का भौतिक सत्यापन किया था। जांच के दौरान कुल 21 बोरी चावल (वजन प्रति बोरी लगभग 50 किग्रा) मौके पर पाया गया। यह खाद्यान्न टीम ने अपने कब्जे में लेते हुए निकटवर्ती ग्राम पंचायत-खुटहना के उचित दर विक्रेता राधेश्याम की सुपुर्दगी में दिया गया। जांच में कुल 92.26 क्विंटल गेहूं, 138.38 क्विंटल चावल तथा कुल 2.88 क्विंटल चीनी की जगह विक्रेता के स्टाॅक में मात्र 21 बोरी चावल (10.50 क्विंटल) पाया गया। इस जांच सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर डीएम की संस्तुति पर तहरीर दी गई। एसओ महेश सिंह ने बताया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें