बस्ती। बैंक कर्मी को ग्राहक से रुपये लेकर ऋण न जमा करना भारी पड़ा है। पीड़ित ने साक्ष्य के तौर पर बैंक कर्मी के अकाउंट का स्क्रीन शॉट व अन्य प्रपत्र एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी के समक्ष प्रस्तुत किया। मामले की गंभीरता के देखते हुए एसपी ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मुंडेरवा थाना क्षेत्र के लोहदर गांव निवासी गोविंद की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। पीड़ित गोविंद ने बताया कि शहर के बड़ेबन के पास इंडेसइंड बैंक कर्मी निगम साहनी को वह पहले से ही जानता था। बैंक कर्मी से उसने 15 जनवरी 2024 को 40 हजार रुपये ऋण दिलाने का अनुरोध किया। इसके बाद वह उसकी दुकान पर पहुंचे और जरूर कार्रवाई कर बताया कि थोड़ी देर में रुपये खाते में आ जाएंगे।
गोविंद के अनुसार, उनके बैंक खाते में 40 हजार की जगह एक लाख रुपये आ गया। जब इसकी शिकायत बैंक कर्मी से की तो उन्होंने कहा कि कोई बात नहीं 57680 रुपये उसके अकाउंट में ट्रांसफर कर दो, हम जमा कर देंगे। बताया कि रुपये बैंक कर्मी के खाते में जमा कर दिए, लेकिन उन्होंने बैंक में जमा नहीं किए। जब दबाव बनाने लगा तो वह आनाकानी करने लगे।
पुलिस ने बताया कि आरोपी बैंक कर्मी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।