फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जानलेवा हमला में 13 नामजद सहित 25 पर मुकदमा

Sun, 28 May 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज पुलिस ने ग्राम बिरतिया में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट के मामले में 13 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में 12 अन्य लोग पर भी मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

गांव निवासी अर्जुन चौधरी पुत्र कृपा शंकर चौधरी ने तहरीर दी है कि गांव के रामगोपाल, दिलीप, अरविंद, संदीप, राहुल, ज्ञानमती, पूनम, अंजली, किरन,रुचि, संजय, भरगू निवासी ग्राम चोहड़ापुर थाना रामनगर जनपद आंबेडकर नगर तथा जेसीबी मालिक अक्षय सिंह ग्राम अमौली थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर व 12 अज्ञात ने एक राय होकर हमला किया। जेसीबी के मालिक की साजिश से विपक्षियों ने दीवार, चरन, नाद व छप्पर आदि उजाड़ दिया। यही नहीं, जेसीबी से ईंट की दीवार तोड़ दी। प्रतिरोध करने पर इन लोगों ने माता सूर्यमती व भाई सुधीर को मारने लगे। किसी तरह यह लोग भाग कर घर के भीतर पहुंचे तो विपक्षी घर में घुस गए। यहां जब बीच बचाव करने इंद्रदेव व पत्नी संगीता तथा सुधीर को भी मारापीटा, जिससे मां सूर्यमती तथा संगीता बेहोश हो गईं। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए वहां से चले गए। इस मामले में पुलिस ने जान लेवा हमला, षड्यंत्र सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें