फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किराएदार का सामान फेंकने में 15 पर केस

Mon, 22 Apr 2024 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के साड़ीकल्प बुद्ध बाजार में किराएदार से विवाद में 15 आरोपियों पर बलवा, मारपीट आदि की धारा में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

इसी थाना क्षेत्र के बेलवरिया खजुआ निवासी कौशिल्या ने तहरीर देकर बताया कि उसने किराए का कमरा लिया था। किराए के लेन-देन को लेकर विपक्षी अपशब्द कहते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। उसका सामान कमरे से बाहर फेंक दिए। पुलिस ने चेनई उर्फ चौकीदार की पत्नी, उसका बेटा, बेटी नाम पता अज्ञात, अंजीत संत यादव की पत्नी, विशाल, छोटू, राजमोहन की अम्मा, राजमोहन की बहन, भांजी अनामिका, चेनई उर्फ चौकीदार की अम्मा, जियावन की औरत, नेपुल ,जोगी, बिन्दे की औरत और चुलाहा पत्नी संतोष पर केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें