फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रुपये हड़पने, धोखाधड़ी में 11 आरोपियों पर केस

Fri, 26 Jul 2024 03:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
समूह बनवाने के नाम पर लोन लेकर रुपये हड़पने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महिला का धोखे से कागजात लेकर लोन पास कराने और रुपये हड़पने के मामले में वाल्टरगंज पुलिस ने कोर्ट के आदेश 11 आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
गनेशपुर धमुआ निवासी मीना देवी पत्नी राकेश ने तहरीर देकर बताया कि वह अनपढ़ है। सिर्फ दस्तखत बनाना जानती है। उससे अरविंद कुमार व उनकी पत्नी सोनी ने समूह बनाकर सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दिलाने के नाम पर आधार कार्ड व फोटो आदि ले लिए। उसके नाम से लोन कराकर रुपये हड़प लिए। बाद में विभिन्न महिलाओं को समूह में जोड़ना शुरू कर दिया। उसके अनपढ़ होने का फायदा उठाते हुए विभिन्न फाइनेंस कंपनियों के एजेंट से मिलकर साजिश कर लोन कराकर रुपये स्वयं यह कहते हुए अरविंद ले लेता था कि पुनः बैंक में जमा करेंगे।
विज्ञापन

इस साजिश में करन, गौरव, सत्यानन्द, रिंकी, मौसम चौधरी, अंकित, विशाल आदि एजेंट शामिल थे। कुछ दिन तक रुपये जमा कर अरविंद कुमार ने सभी को विश्वास में लिया। अब रुपये जमा करने से साफ इन्कार कर दिया। आरोप है कि अब वह दूसरों को उकसाकर धमकी दिलवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें