रात नौ बजे दुकान बंदकर बाइक से जा रहे थे घर
बस्ती/सोनहा। सोनहा थाना क्षेत्र के दातागंज गांव के पास कार सवार तीन बदमाशों ने दवा कारोबारी को चाकू मार दिया। घायल को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर ले जाया गया है।
जानकारी के अनुसार, सत्येंद्र कुमार मिश्र (36) निवासी मैलानी उर्फ हिंदू नगर, जोगिया चौराहा पर दवा की दुकान चलाते हैं। रविवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंदकर बाइक से घरजा रहे थे। इसी बीच गांव के पास कार सवार एक ज्ञात व दो अज्ञात लोगों ने रोककर चाकू मार दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग व परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि घटना में पुरानी रंजिश सामने आ रही है। घायल को तीन जगह चाकू लगी है। सीएचसी पर ही इलाज चल रहा है। स्थिति खतरे से बाहर है।