मानिकचंद। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती बांसी मार्ग के केउवा जप्ती गांव के पास बस्ती से रुधौली की तरफ जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे के गड्ढे में जाकर पलट गई। जिससे कार में सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी रुधौली भिजवाया गया। रुधौली थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव के मशहूर आलम, राम अजोर, मुस्ताक अहमद, व पैडी गांव के मोहम्मद अली एक कार में सवार होकर बस्ती से रुधौली अपने घर जा रहे थे। अभी यह केउवा जप्ती गांव के पास पहुंचे ही थे कि अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क के बगल स्थित गड्ढे में जाकर पलट गई।