फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, पांच घायल

विज्ञापन
परशुरामपुर थाना क्षेत्र के पटखापुर परशुरामपुर मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई।
विज्ञापन
विक्रमजोत/परशुरामपुर। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के पटखापुर परशुरामपुर मार्ग पर हलवइया चक गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें सवार चौरी के ग्राम प्रधान सहित पांच लोग घायल हो गए। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घायलों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया। चौरी गांव के प्रधान आशीष गुप्ता अपनी कार से पटखापुर से परशुरामपुर की तरफ जा रहे थे। हलवइया चक गांव के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में सवार प्रधान आशीष गुप्ता के अलावा उनके भाई अतुल गुप्ता तथा गांव के ही ऋषि गुप्ता तथा किरन शर्मा, अंशिका उर्फ इमराना गंभीर रूप से घायल हो गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें