हरैया थाना क्षेत्र के नरायनपुर तिवारी गाँव के पास बीती रात पीआरडी जवान को ठोकर मारने के बाद दीवाल
- फोटो : BASTI
कार चालक ने पीआरडी जवान की साइकिल में टक्कर मार दी। उसे पुलिस चौकी महराजगंज लाया गया। कार चालक ने वहां पर एक सिपाही से हाथापाई कर ली। बाद में हर्रैया पुलिस आरोपी कार चालक को ले गई। पीआरडी जवान की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक पर केस दर्ज किया है।
बुधवार रात हर्रैया थाने से ड्यूटी करके घर लौट रहे इसी थानाक्षेत्र के जगदीशपुर भदावल निवासी पीआरडी जवान रोशन लाल बेलघाट मार्ग पर नरायनपुर तिवारी गांव के निकट पहुंचे। तभी एक कार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। रोशन लाल की साइकिल टूट गई और हल्की चोटें आईं। घटना के बाद भागने के चक्कर में चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार दीवार से टकरा गई।
कार चालक बंटी निवासी हरिवंशपुर थाना हर्रैया चोटिल हो गया। घटना के बाद पहुंचे गांव के लोग चालक को नशे में धुत देख आक्रोशित हो गये। सूचना पर महराजगंज चौकी पुलिस पहुंची और चालक को चौकी पर ले गई। कुछ देर बाद कार चालक के परिजन भी पहुंच गये। इसी बीच महराजगंज चौकी के एक सिपाही ने कार चालक का वीडियो बनाने लगा। इस पर चालक भड़क गया और सिपाही से हाथापाई करने लगा। सिपाही की मोबाइल भी पटक दिया।
कुछ देर बाद पहुंची हरैया पुलिस आरोपी को थाने लेकर चली गई। प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने बताया कि पीआरडी जवान की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।